InternationalTop News

तिरंगे के रंग से जगमगाएगा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा

burj-khalifa

दुबई। भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा एक अलग ही अंदाज में दिखेगा। बुधवार (25 जनवरी) रात बुजुर्ग खलीफा तिरंगे के रंग में रंग दिखेगा।

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्वीट में बताया, आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है और इसका नामकरण अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।

उल्लेखनीय हे कि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गुरुवार को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar