Top NewsUttar Pradesh

भाजपा की सरकार बने बिना नहीं होगा उप्र का विकास : अमित शाह

अमित शाह, भाजपा का घोषणा पत्र, बीमारू राज्य से पूर्ण विकसित राज्य, लोक कल्याण पत्रamit shah
अमित शाह, भाजपा का घोषणा पत्र, बीमारू राज्य से पूर्ण विकसित राज्य, लोक कल्याण पत्र
amit shah

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज लखनऊ में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य विकास की रेस में काफी पिछड़ गया है। उत्तर प्रदेश से पिछड़े राज्य बीते 15 वर्ष में देश के सबसे बड़े राज्य से काफी आगे निकल गए हैं।

अमित शाह ने कहा कि हमको भरोसा है कि जब तक उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनती है, तब तक इस राज्य का कल्याण नहीं हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी इसको बीमारू राज्य से पूर्ण विकसित राज्य बनाने को लेकर संकल्पित है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने भाजपा के घोषण पत्र को घोषणा पत्र नहीं लोक कल्याण पत्र बताया। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 15 वर्ष से समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी की सरकार हैं। इन दोनो ने उत्तर प्रदेश के विकास पर जरा भी ध्यान नहीं दिया।

उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य का चौतरफा विकास होगा। इसका कायाकल्प हो जाएगा। हमने कभी जाति और परिवार की राजनीति नहीं की, हमने हमेशा सिद्धांतों और विकास की राजनीति की है।

नोटबंदी के बाद यह चुनाव होने जा रहा है, हमें भरोसा है कि यूपी की जनता मोदी जी की पूर्ण बहुमत देगी। सरकार बनते ही पुलिस में खाली पड़े डेढ़ लाख पदों पर नियुक्तियां होंगी, यूपी में सरकार बनी तो अवैध कत्लखाने बंद किये जाएंगे और यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

अगले पांच साल में श्वेत क्रांति लाने के लिए डेयरी विकास फंड की स्थापना की जाएगी। शाह ने कहा कि अगले पांच साल में हम यूपी में 70 लाख रोजगार और स्वरोजगार पैदा करने का वादा करते हैं। 100 नंबर की सेवा को और मजबूत किया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि देश के सबसे बड़े प्रदेश में चुनाव होने जा रहा है। यूपी में चप्पे चप्पे पर हमारे कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस दौरान हमने यूपी में 10 करोड़ लोगों से हमने जनसंपर्क किया है। हमने तीस लाख लोगों की राय ली है।

किसान, मजदूर व बेरोजगार के साथ ही दलित व पिछड़ों की आकांक्षाओं को जाना है। सभी की राय ली है। उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। अमित शाह को भरोसा है कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश को पांच वर्ष में बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना देंगे।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करने की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने चुनाव घोषण पत्र का नाम लोक कल्याण संकल्प पत्र रखा है।

कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व कलराज मिश्र के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौर, पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, गोरखपुर से सांसद योगी आदित्य नाथ व कौशल किशोर, पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक तथा भूपेन्द्र यादव मौजूद हैं।

=>
=>
loading...