Uttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

उप्र : कांग्रेस ने जारी की 29 प्रत्याशियों की सूची

Indian-National-Congress

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को 29 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में मुख्यतौर पर अजय राय को पिंडरा व ललितेश पति त्रिपाठी को मडिहान से टिकट दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने यह सूची जारी की है। सूची के मुताबिक कांग्रेस ने पूर्वांचल के अपने कई वर्तमान विधायकों का टिकट बरकरार रखा है। बनारस की पिंडरा सीट के वाराणसी दक्षिण से राजेश कुमार मिश्र और बनारस कैंट से अनिल श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है।

इसके अतिरिक्त तिलोई से विनोद मिश्र, रायबरेली से अदिति सिंह, सरैनी से अशोक सिंह, जगदीशपुर से राधेश्याम कनौजिया को टिकट दिया गया है। हरचंदपुर से राकेश सिंह, महाराजपुर से राजाराम पाल, मेहरोनी से बी एल खाबरी को टिकट मिला है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar