Top NewsUttar Pradesh

उप्र चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच 73 सीटों पर मतदान जारी

दोपहर तक लगभग 40 फीसदी वोटिंग, मतदान जारी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 15 जिलों की 73 सीटोंvoting in up 2017 today
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 15 जिलों की 73 सीटों, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी
voting in up 2017 today

लखनऊ| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 15 जिलों की 73 सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। प्रथम चरण में कुल 839 प्रत्याशी मैदान में हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतदान शुरू होने के बाद पहले घंटे के भीतर कुछ जगहों पर इवीएम मशीनों के खराब होने की शिकायतें भी आईं लेकिन उन्हें जल्द ही ठीक कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया, “उप्र में स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान हमारी प्राथमिकता है। आयोग ने लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।”

पहले चरण में सबसे अधिक आगरा दक्षिण से 26 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि सबसे कम छह उम्मीदवार हस्तिनापुर, इगलास और लोनी विधानसभा सीटों पर हैं।

पहले चरण में कुल 2,60,17,128 मतदाता वोट डाल रहे हैं। इसमें 1,42,76,128 पुरूष और 1,17,76,308 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए 14,514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण में कुल 839 प्रत्याशी हैं। इसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 77 है। मतदेय स्थलों पर 2,362 डिजिटल कैमरे, 1,526 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 2,857 जगहों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान 73 सीटों में सपा को 24, बसपा को 23, भाजपा को 12, राष्ट्रीय लोकदल को 9 और कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली थी।

=>
=>
loading...