Uttar Pradesh

वोटरों को रिझाने के लिए गाना गाएंगे मनोज तिवारी

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा सांसद मनोज तिवारी भाजपा स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशी सुरेश पासी की जीत दर्ज कराने के लिए एवं वोटरों को रिझाने के लिए 19 फरवरी को हरखूमऊ में एक जनसभा करके राजनीति का गाना जनता को सुनाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ तैयारी में जोर शोर से लगे हैं। अमेठी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट 184 जगदीशपुर, जिसे कांग्रेसी गढ़ माना जाता है। साथ ही इस विधानसभा में तीन बार छोड़ कर हमेशा कांग्रेस का कब्जा रहा हैं।

भाजपा प्रत्याशी माधव बाजपेयी ने कहा कि मनोज तिवारी सुरेश पासी के प्रति लोगों से समर्थन मांगने के लिए शुकुल बाजार से रानीगंज मार्ग पर स्थित हरखमऊ में पहलवानबीर बाबा के मंदिर प्रागंण में हुंकार भरेंगे, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाने के लिए जोरदार कसरत की है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar