Jobs & Career

बेरोजगारों को मोदी सरकार जल्द देगी 2.80 लाख नौकरियों का तोहफा!

उत्‍तराखण्‍ड, वॉक-इन-इंटरव्यूjobs

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने लगभग 2 लाख 80 हजार नौकरियों की भर्ती के लिए बजट मुहैया कराया है। ये भर्तियां पुलिस, इनकम टैक्स, कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज, रेलवे,  केंद्रीय सचिवालय, अंतरिक्ष व परमाणु उर्जा विभाग, सूचना प्रसारण मंत्रालय व संचार मंत्रालय समेत कई विभागों में होंगी।

केंद्र की मोदी सरकार, बेरोजगार युवाओं को बड़ा तोहफा, 2.80 लाख नौकरियों का तोहफा
jobs

इन 2 लाख 80 हजार नई नौकरियों में से लगभग 1 लाख 80 हजार भर्तियां पुलिस, इनकम टैक्स व सीमा एवं उत्पाद शुल्क विभागों के लिए होंगी। दरअसल, काले धन पर लगाम कसने में अहम भूमिका निभाने वाले आयकर विभाग में कर्मचारियों की संख्या 46 हजार से बढा़कर 80 हजार कर दी जाएगी।

केंद्र सरकार के विभिन्‍न विभागों में मिलेगा नौकरियों का तोहफा

ऐसा ही कस्टम और एक्साइज डिपार्टमेंट में भी किया जाएगा, जहां 41 हजार लोगों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल इन विभागों में करीब 50,600 कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन 2018 तक यह संख्या 91,700 हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर खास रुचि के मद्देनजर विदेश मंत्रालय में भी 2 हजार से ज्यादा नई भर्तियां होने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- इंटरनेट दिलाता है हाई पैकेज की नौकरियां

साल 2018 तक ये सारी भर्तियों के पूरे होने की उम्मीद है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में मार्च, 2016 तक केंद्र सरकार के कुल 55 विभागों और मंत्रालयों में 32.84 लाख कर्मचारी कार्यरत थे। अगर सरकार की ओर से इन नयी नियुक्तियों का यह लक्ष्य हासिल कर लिया गया, तो अगले एक साल मार्च, 2018 तक केंद्रीय कर्मियों की तादाद बढ़कर 35.67 लाख हो जायेगी।

=>
=>
loading...