Uttar Pradesh

एक से मां तो दूसरे से बाप परेशान, दोनों से उप्र परेशान : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, अमित शाह, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, आलापुर विधानसभा, बसपा

अंबेडकरनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में दो शहजादे ऐसे हैं, जिनमें एक से मां तथा दूसरे से पिता परेशान हैं और इन दोनों से उप्र परेशान है।

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, अमित शाह, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, आलापुर विधानसभा, बसपा

आलापुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरगंज के रामलीला मैदान में रविवार को भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में चारों तरफ भय एवं अराजकता का माहौल है। विगत पांच वर्षो में अखिलेश यादव के शासन काल में उप्र हत्या में नंबर वन बन गया। आज भाजपा की लहर चल रही है और दो तिहाई बहुमत से भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी।”

बसपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि बसपा में अफजाल और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया हैं और मायावती प्रदेश को गुंडा मुक्त करने की बात करती हैं। वास्तव में गुंडाराज से मुक्ति भाजपा ही दिला सकती है।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने सवालिया अंदाज में अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे? अमित शाह ने कहा कि 11 मार्च को दिन में एक बजे के बाद उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर अच्छे दिन आ जाएंगे।

शाह ने सपा सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति को जमकर निशाने पर लिया और कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर गायत्री प्रजापति को पाताल से ढूंढ कर गिरफ्तार किया जाएगा।

भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, “सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में एक अध्यादेश लाकर सभी कत्लखानों को बंद किया जाएगा। 40 नई डेयरी की स्थापना और 25 मेडिकल व 80 इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे तथा मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल को विजयी बनाने का आह्वान किया।

 

=>
=>
loading...