Top Newsमुख्य समाचार

पंजाब में आप की उम्मीदों पर फिरा झाड़ू, कांग्रेस को बढ़त

पंजाब विधानसभा नतीजे, कांग्रेस, आप, अरविंद केजरीवाल, अमरिंदर सिंहपंजाब विधानसभा नतीजे

पंजाब विधानसभा नतीजे

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआत से ही पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने काफी बढ़त बना ली है। सभी 117 सीटों के रुझान सामने आए हैं जिसमें कांग्रेस 63 सीटों पर आगे है, अकाली दल-बीजेपी गठबंधन 27 और आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है।

पंजाब विधानसभा नतीजे, कांग्रेस, आप, अरविंद केजरीवाल, अमरिंदर सिंह

अहम उम्मीदवारों की बात करें तो विक्रमजीत सिंह मजीठिया मजीठा से आगे चल रहे हैं। पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह आगे हैं। कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से आगे चल रहे हैं वहीं लांबी से आप के जरनैल सिंह पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में कांग्रेस को बढ़त, लांबी से बादल आगे

वोटिंग शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने साफ किया है कि यदि पार्टी को राज्य में जीत मिलती है तो अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं बनेंगे। पंजाब का सीएम कोई पंजाब का ही नेता होगा। हालांकि यहां पार्टी के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। एक साल पहले तक यहां सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है।

राज्य विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में कड़ी टक्कर की बात कही गई थी और सत्तारूढ़ अकाली गठबंधन का सूपड़ा साफ होता दिखाया गया था। राज्य में एक ही चरण में 4 फरवरी को वोटिंग हुई थी। जनता ने अपने मत से 1145 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया था।

=>
=>
loading...