International

फुकुशिमा के गर्वनर ने भाषण को लेकर आबे पर निशाना साधा

टोक्यो । फुकुशिमा के गर्वनर मसाओ उचिबोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने ग्रेट ईस्ट जापान भूकंप की छठी बरसी पर दिए अपने राष्ट्रीय संबोधन में इस हादसे के लिए परमाणु दुर्घटनाका जिक्र नहीं किया।

आबे ने साल 2011 में 9.0 तीव्रता का भूकंप आने के कारण जापान के पूवरेत्तर में आई सुनामी और फुकुशिमा परफेक्चर में स्थित दाईची परमाणु केंद्र में हुई परमाणु दुर्घटना के ठीक छह साल बाद 11 मार्च को सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक स्मारक समारोह के दौरान राष्ट्र को संबोधित किया था। उचीबोरी ने कहा कि तिहरी आपदाओं के कारण इनसे बचे लोग राहत शिविरों में असुविधाजनक परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। उचीबोरी ने जोर देकर कहा कि परफेक्चर में टोक्यो इलैक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स (टेप्को) के दाईची संयंत्र में हुई दुर्घटना के कारण फुकुशिमा परफेक्चर में अब भी गंभीर संकट की स्थिति है। गर्वनर ने कहा कि फुकुशिमा आपदा अभी समाप्त नहीं हुई है। लोग अब भी इससे प्रभावित हैं।

 

=>
=>
loading...