International

चीन : प्राचीन जहाज से मिले खजाने के अवशेष

141009-antikythera_647e11d45e149adc993d2548bd62e227ग्वांगझोउ। चीन के ग्वांगझोउ प्रांत में एक प्राचीन खजाना वाहक जहाज से कोष के 14,000 अवशेष मिले हैं। चीनी पुरातत्वविदों ने शनिवार को कहा कि यह मालवाहक जहाज 2007 में दक्षिण चीन सागर में समा गया था। इसके अवशेष समुद्र की सतह से 30 मीटर नीचे मिले हैं। ग्वांगझोउ इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल रेलिक्स एंड आर्कीऑलजी के उप प्रमुख लियू चेंगजी ने कहा कि जहाज से ज्यादातर चीनी मिट्टी से बने उत्पाद जैसे बर्तन, बोतलें, कटोरियां और तश्तरियां बरामद हुईं। इन्हें उस समय के मशहूर भट्ठों में बनाया गया था। ये भट्ठे जिन इलाकों में थे, उन्हें आज जिआंगशी, फुजियान व झेजियांग नाम से जाना जाता है। पुरातत्वविदों ने पांच जनवरी तक खोदाई के दौरान सोने, चांदी व तांबे के सैकड़ों अवशेष और तांबे के करीब 17,000 सिक्के भी बरामद किए। लियू ने विशेष रूप से पोत की रक्षा के लिए बनाए गए मरिन सिल्क रोड म्यूजियम में कहा, “पोत के माल की बनावट एकदम साफ-सुथरी है और यह विविधतापूर्ण है।”

=>
=>
loading...