NationalTop News

हमने श्रीलंका से मछुआरों के मुद्दे पर बीत की है : सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मछुआरों का मुद्दा, श्रीलंका सरकारसुषमा

 

नई दिल्ली| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि भारत ने मछुआरों का मुद्दा राजनयिक चैनलों के माध्यम से श्रीलंका सरकार के समक्ष उठाया है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मछुआरों का मुद्दा, श्रीलंका सरकार
सुषमा

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका सरकार ने उन्हें भारतीय मछुआरों की कथित रूप से श्रीलंका के नौसेनिकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच का आश्वासन दिया है। लोकसभा में बयान देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हालांकि श्रीलंका ने अपनी नौसेना की भूमिका से इनकार किया है।

सुषमा ने कहा, “हमने हमारे मछुआरों का मुद्दा श्रीलंका सरकार के समक्ष उठाया है ताकि उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। हमारे उच्चाधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से श्रीलंका के प्रधानमंत्री और नौसेना प्रमुख से बात की है। उनका कहना है कि नौसेना की गश्ती नौकाओं को भारतीय मछुआरों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं है।”

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि रामनाथपुरम जिले के थंगछीमदम के छह मछुआरे कचैथीवु आइलेट के पास दोनों देशों के बीच के संकरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, जब उन पर 6 मार्च की रात को गोलीबारी की गई। इसमें के ब्रिटोज नाम के एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए और बाकी भागने में कामयाब रहे।

 

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar