Nationalमुख्य समाचार

दिल्ली में हिंदी साहित्य उत्सव रविवार को

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में हिंदी साहित्य उत्सव का आयोजन 19 मार्च को यहां के कनॉट प्लेस में होने जा रहा है। सुबह 11 से रात 8 बजे तक चलने वाले इस उत्सव में हिंदी जगत के साहित्यकारों के साथ-साथ सिनेमा व रेडियो जगत के लोग भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर और राजकमल प्रकाशन समूह मिलकर करने जा रहा है। पूरे दिन चलने वाले इस उत्सव के दौरान विभिन्न सत्रों में अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा होगी, जिसमें पीयूष मिश्रा, मृणाल पांडेय, मैत्रेयी पुष्पा, विद्या शाह, विनीत कुमार, दिव्य प्रकाश दुबे, सौरभ द्विवेदी, नीलिमा सिंह चौहान, सैयदा हामिद, नीता गुप्ता, मीरा जौहरी, पंकज चतुर्वेदी, आयुष्मान जामवाल, आर.जे. सायमा और शाजी जमां भाग लेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘भाषा और समाज’ विषय पर उद्घाटन व्याख्यान पत्रकार, लेखिक व टेलीविजन की जानी-मानी हस्ती मृणाल पांडेय का होगा। इसके बाद ‘अपनी चुनी राहें : क्या मकसद क्या हासिल’ विषय पर उर्वशी बुटालिया, मैत्रेयी पुष्पा, विद्या शाह और पीयूष मिश्रा से अनु सिंह चौधरी की बातचीत होगी।

‘स्टोरीबाजी’ विषय पर रेडियो जॉकी आर.जे. सायमा से मंटो की कहानी की सुनी जा सकती है। साथ ही आयुष्मान जामवाल अपने कविता संग्रह से चुनिंदा कविताओं का पाठ करेंगे। इसी आयोजन में अरुण जैमिनी व अरुण विनय विस्वास काव्यपाठ करेंगे। सत्र का समापन गीतकार पीयूष मिश्रा के गायन से होगा।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar