National

मोदी ने नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दी

नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरकंटक मेंpm narendra modi

 

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह उत्सव असम में 31 मार्च से चार अप्रैल के बीच मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “यह गर्व की बात है कि असम सरकार ने नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव की शुरुआत की है। इस महोत्सव के लिए शुभकामनाएं।”

नरेंद्र मोदी, नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, सर्वानंद सोनोवाल

मोदी ने कहा, “ब्रह्मपुत्र असम और उत्तरपूर्व की जीवन रेखा है और इस क्षेत्र के लोगों की अजीविका का साधन है।” प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भारतवासियों को देश के विकास हेतु नदियों की सफाई के लिए साथ मिलकर काम करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, “भारत के इतिहास और संस्कृति में नदियों की एक अहम भूमिका है।

आइए हम सब भारत के विकास हेतु साथ मिलकर नदियों की सफाई सुनिश्चित करें।” यह महोत्सव पांच दिन तक चलेगा। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सदिया से घुबड़ी जिले तक कुल 21 जिलों में नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव मनाया जा रहा है।

=>
=>
loading...