मुख्य समाचार

अभिनेत्री राखी सावंत को लुधियाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मिकी पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

गौरतलब है कि विवादित बयान देने वाली राखी सावंत ने पिछले साल एक निजी टीवी चैनल पर महर्षि वाल्मिकी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वाल्मिकी समाज की भावनाओं को चोट पहुंचाई थी।

राखी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी पर नौ मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिनेत्री ने महर्षि जी के अनुयायियों की भावनाओं को चोट पहुंचाई है। लुधियाना पुलिस के दो पुलिसकर्मी राखी का गिरफ्तारी वारंट लेकर मुंबई रवाना हो चुके हैं। अदालत की तरफ से अभिनेत्री को इस मामले में समन भेजा गया पर वह नौ मार्च को सुनवाई में पेश नहीं हुई।

अब इस मामले में अदालत की तरफ से अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख तय की गई है। इस मामले में शिकायकर्ता की तरफ से केस की पैरवी कर रहे नरिंदर आदिया ने कहा, आरोपी भले ही कितना भी ताकतवर हो पर कानून से नहीं बच सकता।

 

=>
=>
loading...