NationalTop News

इन 5 शहरों में रोज तय होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना तय करने की दिशा में तेल कंपनियों ने कदम बढ़ा दिया है। शुरुआत में 1 मई से 5 शहरों में ये व्यवस्था लागू की जाएगी। समीक्षा के बाद अन्य शहरों को शामिल होंगे।

 ये हैं प्रमुख 5 शहर

पुडुचेरी, विशाखापत्तनम, उदयपुर, चडीगढ़, जमशेदपुर

खबरों के मुताबिक देश के खुदरा ईंधन बाजार में भारतीय ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों की 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। इस लिहाज से कीमतें घटाने-बढ़ाने का व्यापक असर होगा।

ईंधन की कीमतों में हर रोज बदलाव को ईंधन की कीमत निर्धारण की गतिशील व्यवस्था भी कहा जाता है। इसका सीधा मतलब है कि कंपनियों को कच्चे तेल की ताजा लागत के हिसाब से पेट्रोल तथा डीजल के दाम तय करने के लिए मौजूदा व्यवस्था के अनुसार 15 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इसकी जगह वह कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के अनुपात में कीमतें हर दिन घटा या बढ़ा सकेंगी। ऐसा होने पर इंडिया में भी ईंधन की कीमतें तय करने की वही व्यवस्था लागू होगी, जिसका चलन अंतरराष्ट्रीय बाजार में हैं।

=>
=>
loading...