Top Newsमुख्य समाचार

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर लवली भाजपा में शामिल

दिल्ली नगर निगम चुनाव, कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर लवली भाजपा में शामिलArvinder Singh Lovely join BJP

नई दिल्ली| दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस की युवा इकाई के पूर्व नेता अमित मलिक ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

दिल्ली नगर निगम चुनाव, कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर लवली भाजपा में शामिल
Arvinder Singh Lovely join BJP

भाजपा की प्रदेश इकाई ने ट्वीट किया, “डीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस की युवाई इकाई के एक पूर्व नेता अमित मलिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए।”

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी की उपस्थिति में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।

=>
=>
loading...