NationalTop News

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला का इस्तीफा, राहुल पर साधा निशाना

बरखा शुक्ला सिंह, एमसीडी चुनाव, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला, दिल्ली कांग्रेस, कांग्रेस, बरखा शुक्ला

नई दिल्ली एमसीडी चुनावों की वोटिंग से तीन दिन पहले दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी आलाकमान पर भी निशाना साधा है। बरखा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अजय माकन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था और शिकायत के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बरखा शुक्ला सिंह, एमसीडी चुनाव, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला, दिल्ली कांग्रेस, कांग्रेस, बरखा शुक्ला

उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन वो पार्टी में बनी रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी से भी बात की गई लेकिन उन्होंने भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।

हाल ही में पार्टी की दिल्ली ईकाई के नेता और शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कांग्रेस ईकाई के कई नेताओं नने अजय माकन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया है और उनसे नाराज़गी भी जाहिर की है।

=>
=>
loading...