Top NewsUttar Pradesh

बीच सड़क गर्भवती बीवी को शौहर ने बोला- तलाक, तलाक, तलाक

अलीगढ़ (उप्र)। तीन तलाक का मुद्दा उठाकर भाजपा जहां अपनी पैठ मुस्लिम महिलाओं के बीच बनाने में जुटी है, वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से तीन तलाक के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अलीगढ़ जनपद में एक गर्भवती महिला को उसके शौहर ने बीच सड़क पर तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया।

जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला फातिमा का मायका बिहार के भागलपुर जिले में है। उसका निकाह अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में रहने वाले यामीन के साथ एक साल पहले हुआ था। कुछ दिनों से यामीन पत्नी फातिमा को प्रताड़ित कर रहा था। प्रताड़ना की सारी हदें तब पार हो गई, जब यासीन ने फातिमा को बीच सड़क पर तीन तलाक कहकर छोड़ दिया।

फातिमा अब न्याय के लिए थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। थक-हारकर फातिमा अपने वकील के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां एसपी (क्राइम) पी.के. तिवारी से मिलकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। तिवारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। फातिमा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। वह न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar