Top Newsमुख्य समाचार

बरखा शुक्ला बीजेपी में शामिल, कल कांग्रेस से हुई थीं निष्कासित

बरखा शुक्‍ला बीजेपी में शामिल, राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल, कांग्रेस के लिए बड़ा झटकाbarkha shukla singh in bjp

बरखा शुक्‍ला ने राहुल गांधी के नेतृत्‍व पर उठाए थे सवाल

नई दिल्ली। उम्‍मीद के मुताबिक दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष बरखा शुक्‍ला सिंह आज बीजेपी में शामिल हो गईं। एक दिन पहले ही कांग्रेस से छह साल के लिए निष्‍कासित की गईं बरखा शुक्‍ला दोपहर करीब 1 बजे बीजेपी में शामिल हो गईं। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बरखा की शुक्रवार को मुलाक़ात भी हुई।

बरखा शुक्‍ला बीजेपी में शामिल, राहुल गांधी के नेतृत्व  पर सवाल, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
barkha shukla singh in bjp

एमसीडी चुनाव से ऐन पहले दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अरविंदर लवली के बाद बरखा शुक्‍ला का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रविवार 23 अप्रैल को एमसीडी के 272 वार्डों के लिए मतदान होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरखा सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने किया निष्कासित

इससे पहले दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्‍ला सिंह ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और राहुल गांधी एवं अजय माकन सहित पार्टी नेताओं पर हमला बोला। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाने वाली बरखा सिंह को पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

इस मुद्दे पर बरखा शुक्‍ला सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी से निकालकर दिमागी दिवालियापन का सबूत दिया है। पार्टी में कोई भी बोलने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा है। निकालने के फरमान पर करारा जवाब देंगे।

हालांकि बरखा ने आगे कहा था कि मेरे सारे विकल्प खुले हैं। मैं कोर्ट और चुनाव आयोग जाऊंगी। लेकिन यह भी कहा था कि मैं पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ूंगी, किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगी। मेरे दिल में कांग्रेस है। मेरा पार्टी से निष्कासन राहुल गांधी की मानसिकता दिखाता है।

हम राहुल गांधी मुक्त कांग्रेस मुहिम चलाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दिमागी रूप से बीमार हैं और अजय माकन ने मुझे गाली दी है। इससे पहले बरखा ने ट्वीट किया था आज का नारा, राहुल गांधी मुक्त कांग्रेस। हालांकि उनका यह ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड नहीं है।

=>
=>
loading...