Top Newsमुख्य समाचार

एमसीडी चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत के आसार

दिल्ली के तीन नगर निगमों का चुनाव, भाजपा को भारी बहुमत के आसार, आप और कांग्रेस का पत्ता लगभग साफ, 270 वार्डो में 218 पर जीतmcd election 2017

भाजपा को 218 सीटों पर मिल सकती है जीत

नई दिल्ली| दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए रविवार को हुए मतदान के लिए एक एग्जिट पोल में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को भारी बहुमत मिलने का दावा किया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस का पत्ता लगभग साफ नजर आ रहा है।

दिल्ली के तीन नगर निगमों का चुनाव, भाजपा को भारी बहुमत के आसार, आप और कांग्रेस का पत्ता लगभग साफ, 270 वार्डो में 218 पर जीत
mcd election 2017

समाचार चैनल एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार, भाजपा को दिल्ली नगर निगम के 270 वार्डो में 218 पर जीत मिलेगी। एग्जिट पोल के अनुसार, आप और कांग्रेस को संयुक्त रूप से 25 सीटें मिल सकती हैं।

आप और कांग्रेस का पत्ता लगभग साफ

सर्वेक्षण में कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 63 वार्डो में से 48 सीटों पर भाजपा जीत सकती है, जबकि आप के हिस्से सात और कांग्रेस के हिस्से आठ सीटें जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- MCD चुनाव में 54 फीसदी मतदान, 26 अप्रैल को नतीजे

वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 103 वार्डो में भाजपा को 87 सीटों पर जीत मिल सकती है। यहां आप को आठ और कांग्रेस को सात सीटें मिल सकती हैं।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 104 वार्डो में भाजपा को 83 पर जीत मिल सकती है। आप और कांग्रेस को यहां बराबर-बराबर 10 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल में कहा गया है कि तीनों नगर निगमों में 50 फीसदी मतदाताओं ने BJP का समर्थन किया है, जबकि आप के समर्थन में 19.1 फीसदी और कांग्रेस के समर्थन में 18.6 फीसदी मतदाता हैं। एग्जिट पोल सर्वेक्षण में सभी 270 वार्डो के 14,503 मतदाताओं से प्रतिक्रिया ली गई।

=>
=>
loading...