मुख्य समाचार

जम्मू कश्मीर में भारत व पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश, मारे गए दो आतंकवादी

जम्मू| जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अर्निया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी, जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी गोलीबारी की गई।

जम्मू कश्मीर, अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अर्निया सेक्टर, पाकिस्तान रेंजर्स, संघर्ष विराम का उल्लंघन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों ने बताया, “पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले में हमारे ठिकानों पर सुबह सात बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।” उन्होंने कहा, “बीएसएफ की ओर से जवाबी प्रतिक्रिया दी गई। दोनों ओर से गोलीबारी सुबह 7.30 बजे तक चली।”

इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलीबारी की थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसके पति सहित दो अन्य घायल हो गए थे।

=>
=>
loading...