NationalTop News

बेनामी संपत्ति मामले में लालू के 22 ठिकानों पर छापेमारी

लालू प्रसाद पर बेनामी संपत्ति होने का आरोप, लालू के 22 ठिकानों पर आयकर छापेमारीLalu

राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर भाजपा नेताओं का है आरोप

नई दिल्ली/पटना| आयकर (आईटी) विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति मामले में 22 ठिकानों पर छापेमारी की है।

लालू प्रसाद पर बेनामी संपत्ति होने का आरोप, लालू के 22 ठिकानों पर आयकर छापेमारी
Lalu

आईटी ने यह छापेमारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने के एक दिन बाद की है कि अगर राजद प्रमुख और उनके परिवार के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो केंद्र सरकार मामले में कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का आरोप है कि लालू के पास सैकड़ों बेनामी संपत्तियां हैं।

आईटी की छापेमारी के बाद भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने पटना में मीडिया से कहा कि इस मामले में उनके कथन की पुष्टि हुई। सुशील मोदी राजद अध्यक्ष और उनके परिवार पर लगातार बेनामी संपत्तियां होने का आरोप लगाते रहे हैं।

=>
=>
loading...