Top News

अभिनेत्री रीमा लागू के निधन पर सितारों में शोक की लहर

बॉलीवुड, अभिनेत्री रीमा लागू, रीमा लागू, शोक

मुंबई। बॉलीवुड में ज्यादातर मां की भूमिका के लिए पहचानी जाने वाले अभिनेत्री रीमा लागू का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 59 वर्षीया अभिनेत्री को गुरुवार तड़के अंधेरी पश्चिम के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां अंतिम सांस ली।

बॉलीवुड, अभिनेत्री रीमा लागू, रीमा लागू, शोक

रीमा को ‘हम आपके हैं कौन’, ‘आशिकी’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘कल हो ना हो’, ‘वास्तव’, ‘साजन’, ‘रंगीला’ और ‘क्या कहना’ जैसी फिल्मों में भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

टेलीविजन पर वह ‘खानदान’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘तू तू मैं मैं’, ‘दो और दो पांच’ जैसे धारावाहिकों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं। इस समय वह धारावाहिक ‘नामकरण’ में दिख रही हैं। रीमा के आकस्मिक निधन पर सितारों ने ट्विटर के जरिए शोक व्यक्त किया।

अमिताभ बच्चन : रीमा लागू के निधन की अविश्वसनीय और चौंका देने वाली खबर सुनी। वह प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं और कम उम्र में चल बसीं। दुखद है।

प्रियंका चोपड़ा : रीमा लागू का निधन कला और सिनेमा का नुकसान है। आप हमेशा हमारी पसंदीदा मां रहेंगी। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

अक्षय कुमार : रीमा लागू के निधन के बारे में सुनना दुखद है, उनके साथ काम करने का मौका मिला। बेहतरीन शख्स और अभिनेत्री। परिवार के लिए प्रार्थना।

करन जौहर : दुखद है। वह शानदार कलाकार थीं। मैं भाग्यशाली हूं कि फिल्म में उनका निर्देशन कर सका।

आशुतोष गोवारिकर : थियेटर, फिल्म और टीवी तीनों के लिए एक दुखद दिन है। रीमा लागू जी अद्भुत थीं और बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। आप हमेशा याद रहेंगी।

फराह खान : रीमा लागू नहीं रहीं, यह दुखद है। उनके साथ कई गीतों पर काम किया, वह बहुत प्यारी थीं। उनके परिवार के प्रति सांत्वना।

आलिया भट्ट : रीमा लागू जी के बारे में सुना, दुखद है। वह अभूतपूर्व अभिनेत्री और बेहतरीन शख्सियत थीं। उनका काम हमेशा पसंद आया है और उनकी प्रशंसक रही हूं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा : रीमा लागू जी के निधन की खबर दुखद है, पर्दे पर सबसे प्यारी मां। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

मधुर भंडारकर : रीमाजी के न रहने के बारे में दुखद खबर सुनी। ‘रंगीला’ में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में उनके साथ किया काम याद है। प्रतिभाशाली अभिनेत्री चली गईं।

बोमन ईरानी : हमारी प्यारी रीमा अब नहीं रहीं। मजाकिया, खुशमिजाज और प्यारी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अशोक पंडित : रीमा लागूजी के निधन की खबर सुनकर सदमे में हूं। बॉलीवुड ने एक अद्भुत इंसान और महान अभिनेत्री को खो दिया है।

कुणाल कोहली : रीमा जी के बारे में सुनकर हैरान हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पर्दे के बाहर और अंदर बेहतरीन शख्स। यह बहुत ही चौंकाने वाली और दुखद खबर है।

श्रीया पिलगांवकर : रीमा मासी जी का आज सुबह निधन। एक बड़ा नुकसान। बचपन से उन्हें जानती हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

रितेश देशमुख : चौंका देने वाला और दुखद है। रीमा लागू जी को हमेशा याद करेंगे। उन्हें सिनेमा और मंच पर उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए याद रखा जाएगा।

=>
=>
loading...
ashish bindelkar