NationalTop Newsमुख्य समाचार

400 बेनामी सौदे पकड़े, 600 करोड़ की संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली। कालेधन के मोर्चे पर जंग जारी रखते हुए मोदी सरकार ने बेनामी संपत्ति के मामले में भी सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग का कहना है कि उसने 240 मामलों में 400 से अधिक बेनामी सौदों का पता लगाया है और 600 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।

नए बेनामी कानून को अच्छी तरह लागू करने के लिए आयकर विभाग ने पिछले सप्ताह देशभर में 24 बेनामी निषेध इकाइयां (बीपीयू) स्थापित कीं, ताकि इस कानून के जमीनी परिणाम दिखना सुनिश्चित हों।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयकर जांच निदेशालय ने 23 मई, 2017 तक 400 से अधिक बेनामी लेनदेन की पहचान की थी। इनमें बैंक खातों में जमा, जमीन का टुकड़ा, फ्लैट और आभूषण शामिल है। बयान में कहा गया है कि कानून के तहत 240 से अधिक मामलों में अस्थायी रूप से संपत्तियों को कुर्क किया गया है।

ये मामले कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के हैं। इनमें कोलकाता की कई फर्जी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने दूसरों के नाम से बेनामी संपत्ति के सौदे किए हैं। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति का सबसे रोचक मामला जबलपुर में पकड़ा जिसमें एक ड्राइवर 7.7 करोड़ रुपये की जमीन का मालिक पाया गया।

हालांकि इस जमीन का असली मालिक वह ड्राइवर नहीं बल्कि एक सूचीबद्ध कंपनी थी जिसमें वह काम करता था। इसी तरह मुंबई में भी एक व्यक्ति ऐसा पकड़ा गया जिसने फर्जी कंपनियां बनाकर कई अचल संपत्ति बना रखीं थी। आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 बेनामी सौदे पकड़े, 600 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी कीं कुर्क

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar