मुख्य समाचार

पाकिस्तान से घर लौटी भारत की बेटी उज्मा, सुषमा स्वराज ने किया स्वागत

नई दिल्ली। इस्लामाबाद हाईकोर्ट से इजाजत मिलने के बाद भारतीय महिला उज्मा गुरुवार को देश लौट आईं। पाक अफसरों ने उसे बाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के सुपुर्द किया।

पाकिस्तान में जबरन शादी का शिकार हुई भारतीय महिला उज्मा गुरुवार को भारत लौट आईं। उज्मा को दो भारतीय अधिकारियों ने उज्मा को वाघा बॉर्डर से रिसीव किया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उज्मा के भारत लौटने पर ट्वीट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि भारत की बेटी का घर में स्वागत है। मैं माफी चाहती हूं उस सब के लिए जिससे तुम्हें पाकिस्तान में गुजरना पड़ा।

बता दें कि भारतीय महिला उज्मा ने आरोप लगाया था कि उनकी एक पाकिस्तानी से जबरन शादी करवाई गई थी। उज्मा ने इस्लामाबाद अदालत में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका दायर की, उसमें उन्होंने पति पर प्रताडऩा और
धमकाने का आरोप लगाया।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उजमा को भारत यात्रा करने की इजाजत बुधवार को दी थी। उज्मा का कहना था था कि ताहिर ने बंदूक की नोक पर उनसे शादी की थी। महिला ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान रिकॉर्ड कराया। अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह शादी के लिए नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान
आई थी।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मोहसिन अख्तर कियानी ने कहा कि उज्मा भारत में कहीं भी जाने के लिए आजाद हैं। सुनवाई के दौरान जज ने उज्मा से पूछा कि क्या वह अपने पति से बात करना चाहती हैं। इस पर उज्मा ने इनकार कर दिया। उज्मा ने आरोप लगाया था कि उसके ट्रैवल डॉक्युमेंट्स ताहिर ने चुरा लिए थे।

=>
=>
loading...
ashish bindelkar