NationalTop News

पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन

पुल को दिया मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका का नाम, पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, धौला-सादिया पुल, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहितpm modi in assam

मोदी ने पुल को दिया मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका का नाम

डिब्रूगढ़| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम में नदी के ऊपर निर्मित देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया। पुल को मशहूर संगीतकार, गीतकार, गायक व फिल्‍म निर्माता भूपेन हजारिका का नाम दिया गया है। हजारिका असम के ही मूल निवासी थे।

पुल को दिया मशहूर संगीतकार भूपेन हजारिका का नाम, पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, धौला-सादिया पुल, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित
pm modi in assam

9.2 किलोमीटर के धौला-सादिया पुल को ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित के ऊपर बनाया गया है। यह असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ेगी।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन

मोदी राज्य के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। यहां हवाईअड्डे पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

यहां पहुंचने के तुरंत बाद मोदी धौला के लिए निकल गए। पुल का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था और इस पर करीब 950 करोड़ रुपये की लागत आई।

धौला-सादिया पुल रणनीतिक रूप से सैन्य उपयोग के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 60-टन वजनी युद्ध टैंकों का भार वहन कर सकता है। इस नए पुल की मदद से सेना चीन की सीमाओं से सटे अरुणाचल प्रदेश में अधिक जल्दी व सुगमता से प्रवेश कर सकती है।

यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर असम में रुपई और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर अरुणाचल प्रदेश में मेका या रोइंग के बीच बना है।

प्रधानमंत्री पहुंचे असम

इससे पूर्व प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह असम पहुंचे। मोदी राज्य के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

=>
=>
loading...