Uttar Pradesh

मंदसौर के मृतकों के परिजनों को सपा देगी 2-2 लाख रुपये

अपने दो एमएलसी के इस्ती्फे से बिफरे अखिलेश, उप्र में भी राजनीतिक भ्रष्टाचार में जुट गई है भाजपा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवAkhilesh-Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए की घोषणा

लखनऊ। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में मारे गए छह किसानों के परिजनों को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बुधवार को घोषणा की है। अखिलेश ने अपने ट्वीट से आर्थिक सहायता की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा है।

मंदसौर में छह किसानों के परिजनों को सपा देगी 2-2 लाख रुपये, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
Akhilesh-Yadav

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट में कहा, “उप्र में कर्जमाफी के नाम पर धोखा, महाराष्ट्र में किसान धरने पर, मध्य प्रदेश (मंदसौर) में गोली मारकर पांच किसानों की हत्या।”

यह भी पढ़ें- मंदसौर में हिंसा भड़का रही है कांग्रेस : वेंकैया नायडू

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मंदसौर में मृतक किसानों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये समाजवादी पार्टी देगी। हालांकि सपा अध्यक्ष को इन ट्वीट पर कुछ रिट्वीट ऐसे मिले, जिन्होंने इसे बरेली के हादसे से जोड़ा।

एक शख्स ने सपा अध्यक्ष के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी कि 22 लोग अभी दो दिन पहले बस में उप्र में जल गए, तब तो चुप थे वोट के गिद्ध सारे। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने इसे वोट की राजनीति से जोड़ते हुए लिखा कि शुरू कर दी लाशों की राजनीति! खैर गिद्ध सबसे पहले वही पहुंचते हैं, जहां लाश दिखे।

=>
=>
loading...