RegionalUttarakhand

उत्तराखंड की ये महिला मंत्री बच्चों के साथ आती हैं विधानसभा

उत्तराखंड विधानसभा , रेखा आर्य, उत्तराखंड की महिला मंत्री, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्रालय उत्तराखंड

उत्तराखंड की एकमात्र महिला मंत्री इस तरह निभा रहीं मां का फ़र्ज़

उत्तराखंड। राज्य सरकार में रेखा आर्य एकमात्र महिला मंत्री हैं। मंत्री पद के साथ वो इस समय एक साथ कई भूमिकाएं निभा रहीं हैं। राज्य विधानसभा सदन में
प्रवेश के दौरान वे केवल मंत्री ही नहीं एक मां भी रहती हैं। परिसर में वो अपने बच्चों के साथ आती हैं।उत्तराखंड विधानसभा , रेखा आर्य, उत्तराखंड की महिला मंत्री, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्रालय उत्तराखंडमहिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री होने के साथ वह तीन बच्चों की मां भी हैं। उनके बच्चे अभी छोटे हैं। ऐसे में उनको एक साथ कई
मुद्दों पर जूझना पड़ता है। उनका सबसे छोटा बच्चा 4 साल का है। इसके आलावा एक बच्चा 6 साल का और सबसे बड़ी बेटी की उम्र 10 साल है।

रेखा जब सदन की तरफ बढ़ती हैं तो उनका हाथ थामे उनके छोटे-छोटे बच्चे भी होते हैं। आर्य को सदन के अंदर सरकार का पक्ष रखने के साथ विपक्ष के सावलों
के बौछारों का सामना तो करना ही पड़ता है। वहीं उन्हें अपने बच्चों का ध्यान भी रखना होता है। इन दिनों स्कूल में गर्मियों की छुट्टी की वजह से बच्चे अपनी मां के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। इसी वजह से मंत्री भी बच्चों को अपने साथ रखती हैं।

हर दिन राज्य मंत्री रेखा आर्य अपने बच्चो के साथ सदन में आती हैं और जिस समय सदन की कार्यवाही चलती है उस वक्त उनके बच्चों को विधानसभा के
कैम्पस में खेलते हुए देखा जा सकता है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal