Gadgets

अब आप कहीं भी पढ़ सकते हैं नमाज़, गूगल ने लॉन्च की ये नई ऐप

गूगल ऐप, Qibla Finder , नमाज़ के लिए ऐप,

गूगल की इस नई ऐप की मदद से दुनियाभर में कहीं भी नमाज़ पढ़ना हुआ आसान

लखनऊ। गूगल ने ईद से पहले ही दुनिया भर के मुसलमानों को एक खास तोहफा दे दिया है। दरअसल गूगल ने एक खास ऐप लॉन्च किया है जिसके जरिए अब आपको नमाज़ पढ़ने के लिए काबा ढूंढने की जरूरत नहीं है। गूगल ऐप, Qibla Finder , नमाज़ के लिए ऐप, कई बार लोग कहीं दूसरी जगह नमाज पढ़ने के लिए काबा ढूंढते हैं। इसके लिए कम्पस का इस्तेमाल करते हैं या फिर किसी से पूछते हैं। ऐसे में गूगल का नया फीचर Qibla Finder काफी मददगार साबित होगा। ऑग्मेंटेड रियलिटी पर आधारित Qibla Finder वेब ऐप स्मार्टफोन का कैमरा यूज करके किब्ला का डायरेक्शन बताता है।

दुनिया भर के मुसलमान नमाज पढ़ने के समय अपना रुख किब्ला की तरफ करते हैं। गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कहा है कि अब स्मार्टफोन के जरिए नमाज के लिए काबा ढूंढना काफी आसान होगा। इस सर्विस को आज से ही शुरू कर दिया गया है और यह रमजान के बाद भी जारी रहेगी। गूगल के रमजान हब नाम के इस स्पेशल पेज पर क्लिक करके कंपनी के दूसरी सर्विस के बारे में जान सकते हैं।

ऐप के साथ कई फ़ीचर

इस ब्लॉग में गूगल ने रमजान हब के बारे में बताया है जहां किब्ला फाइंडर के अलावा कई फीचर्स दिए गए हैं। इस पेज पर यूट्यूब की स्पेशल प्लेलिस्ट है जहां इफ्तार रेसिपीज़ के बारे में बताए गए हैं। इसके अलावा यहां रमजान से जुड़े ऐप्स की लिस्ट भी दी गई है। गूगल के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ऐलो के लिए भी रमजान स्पेशल स्टीकर्स बनाए गए हैं। इस पेज से वो स्टीकर्स भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal