Regional

इंदौर में अस्पताल की इस लापरवाही से हुई 5 मरीजों की मौत

महाराजा यशवंत राव अस्पताल, ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत, डॉक्टरों की लापरवाही, इंदौर

लापरवाही में ऑक्सीजन की कमी से गई मरीजों की जान

इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के महाराजा यशवंत राव अस्पताल में गुरुवार को डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की मौत हो गई।महाराजा यशवंत राव अस्पताल, ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत, डॉक्टरों की लापरवाही, इंदौरमौत की वजह ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है। वहीं संभागायुक्त संजय दुबे ने ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने और चिकित्सकीय लापरवाही को नकारते हुए मौतों को सामान्य बताया है।

लोगों का कहना है कि सुबह लगभग 4 बजे ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे मरीज तड़पने लगे और एक के बाद एक उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र 27 से 70 साल के बीच थी।

वहीं संजय दुबे ने लापरवाही को न मानते हुए कहा है कि मौतें गंभीर बीमारी के चलते हुईं। ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने की बात पूरी तरह गलत है। आईसीयू में औसत तौर पर चार से छह मरीजों की हर रोज मौत होती है, क्योंकि उनकी हालत गंभीर होती है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal