Sports

टेनिस के हाल ऑफ फेम में शामिल हुए साफिन

1408460404-0035मास्को | विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार रूस के मरात साफिन को अंतर्राष्ट्रीय हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। रूसी टेनिस महासंघ ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। साफिन को आधिकारिक तौर पर हाल ऑफ फेम में 16 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

पहली बार टेनिस में खिलाड़ियों को 1955 में हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। साफिन के साथ-साथ बेल्जियम की जस्टिन हेनिन और चेक गणराज्य की हेलेना सुकोवा को भी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

=>
=>
loading...