Regional

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भगोड़ा घोषित, जब्त हो सकती है संपत्ति

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रान्च , विकी गोस्वामी, एफीड्रीन आपूर्ति रैकेट

ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रान्च ने अभिनेत्री के घर भगोड़ा होने का नोटिस लगाया

लखनऊ। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके साथी एवं नशीले पदार्थों के कुख्यात तस्कर विकी गोस्वामी को आज फरार अपराधी घोषित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय एफीड्रीन आपूर्ति रैकेट की जांच कर रही टीम ने इसकी पुष्टि की है।अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रान्च , विकी गोस्वामी, एफीड्रीन आपूर्ति रैकेटमुख्य जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त भरत शेलके ने कहा कि क्राइम ब्रान्च के अधिकारियों की एक टीम मुंबई के उपनगर वर्सोवा में स्काई एन्क्लेव में कुलकर्णी के घर पहुंची और दरवाजे पर उसके भगोड़ा होने का नोटिस चिपका दिया।

ऐसा ही नोटिस अहमदाबाद में गोस्वामी के घर पर भी चिपकाया गया। शेलके के मुताबिक अगर दोनों आरोपी दिए गए संय के अंदर ठाणे पुलिस के सामने पेश होने में नाकाम रहे तो उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

आपको बता दें कि 13 अप्रैल 2016 को पुलिस ने दो लोगों को 12 लाख रुपए के एफेड्रीन के साथ पकड़ा था। बाद में तकरीबन 2,000 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद 14 और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसी मामले में दोनों अपराधियों का नाम सामने आया था।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal