SportsTop News

निशानेबाजी : जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत दूसरे स्थान पर

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ, जूनियर विश्व चैम्पियनशिप, निशानेबाजी में भारत दूसरे स्थान पर

जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 8 पदक

सुहल (जर्मनी)। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैम्पियनशिप (राइफल/पिस्टल) में भारत ने दूसरे स्थान पर रहा। इसके साथ ही जूनियर निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए।अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ, जूनियर विश्व चैम्पियनशिप, निशानेबाजी में भारत दूसरे स्थान परकुल 20 देश पदकतालिका में जगह बनाने में सफल रहे। चैम्पियनशिप के आखिरी दिन मंगलवार को भारत ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के टीम वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी स्पर्धा में भारतीय महिला टीम को कांस्य पदक मिला। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ, जूनियर विश्व चैम्पियनशिप, निशानेबाजी में भारत दूसरे स्थान पर बुधवार को मिश्रित वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाओं की टेस्ट स्पर्धाएं होंगी। भारत के प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज अनीष भानवाला ने कुल 3 पदक हासिल किए। इसके साथ अनीष ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में टीम वर्ग का स्वर्ण हासिल किया। उन्होंने ये स्वर्ण पदक अन्हद जवांडा और शिवम शुक्ला के साथ जीता।

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की मुस्कान 578 अंक हासिल करते हुए आठ प्रतिभागियों के बीच छठे स्थान पर रहीं और फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में मुस्कान ने कठिन संघर्ष किया, लेकिन 40 शॉट में 24 का स्कोर हासिल करने के साथ वह पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। इस तरह उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।हालांकि मुस्कान ने चिंकी यादव और गौरी श्योरान के साथ महिलाओं की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal