NationalTop News

देश में बारिश से हाल हो रहा बेहाल, गुजरात-असम में भयंकर बाढ़

गुजरात-असम, बाढ़, मूसलाधार बारिश, भूस्खलन

गुजरात-असम के अलावा भी कई राज्यों में बाढ़ का पूर्वानुमान

नई दिल्ली। इस समय बारिश का कहर देश के कई राज्यों में जारी है। गुजरात-असम में भी मूसलाधार बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण फिर से भूस्खलन हुआ।गुजरात-असम, बाढ़, मूसलाधार बारिश, भूस्खलनअसम में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। देश के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में रविवार को बारिश होने की संभावना है। गुजरात के मोरबी जिले के टनकारा तालुका में काफी कम समय में बहुत अधिक बारिश हुई। बारिश के कारण कई चेक डैम में जलस्तर बढ़ गया जिससे भारी जलजमाव हो गया।पिछले 24 घंटे में टनकारा में 280 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने एनडीआरएफ के जवानों बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए लगा दिया है। निकाला बनासकांठा में सुइगम तालुका, गिर सोमनाथ में कोडिनार तालुका और देवभूमि द्वारका में कल्याणपुर में रात भर में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को काफी परेशानियां हुईं।राज्य मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। अहमदाबाद में 31 मिमी बारिश होने के बाद शहर के निचले इलाकों में जलजमाव है।

इस बीच, कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज फिर से खोला गया। यह हाईवे बारिश के चलते बंद कर दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से एक बार फिर भूस्खलन हुआ। कोकसर क्षेत्र में मनाली-लेह सड़क बाधित हो गई। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य एवं निचले पर्वतीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

इधर, असम में बारपेटा, लखीमपुर, जोरहाट, करीमगंज, कछार, धेमाजी, कार्बी आंगलांग और विश्वनाथ जिलों में 2.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उत्‍तरी बिहार में भारी बारिश हुई जबकि दक्षिणी बिहार में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal