NationalTop News

एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, 2 की मौत

जम्मू-कश्मीर , एलओसी, पाकिस्तान-भारत गोलीबारी, रक्षा मंत्रालय

पाकिस्तान के इस हमले से ऑफ ड्यूटी जवान पत्नी के साथ शहीद

जम्मू कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे क्षेत्र के पास शनिवार को भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई। जम्मू-कश्मीर , एलओसी, पाकिस्तान-भारत गोलीबारी, रक्षा मंत्रालयगोलाबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, “यह गोलीबारी सुबह 6.30 बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है। हमारी सेनाएं इसका मुहंतोड़ जवाब दे रही हैं।”

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने गुलपुर क्षेत्र में एलओसी पर सुरक्षाबलों के ठिकानों पर बिना किसी कारणवश गोलीबारी और गोलाबारी शुरू की। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में एक छुट्टी पर चल रहा (ऑफ ड्यूटी) जवान और उसकी पत्नी शामिल हैं।

इस हमले में उनके दो बच्चे घायल हो गए। उनके घर पर सीमा पार से फेंका गया गोला उनके घर पर जा गिरा जिससे लोगों की मौत हुई।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal