NationalTop News

इसरो के पूर्व अध्य क्ष यू.आर. राव का निधन, पीएम ने जताया शोक

इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यू.आर. राव के निधन पर दुखी हैं रमन सिंह, इसरो के पूर्व अध्यक्ष यू.आर. राव का निधन, पीएम ने जताया शोक, भारत के प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे यू.आर. रावur rao isro

भारत के प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे यू.आर. राव

बेंगलुरू| देश के प्रमुख भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक व इसरो के पूर्व अध्‍यक्ष यू.आर. राव का आज सोमवार को निधन हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

इसरो के पूर्व अध्य क्ष यू.आर. राव का निधन, पीएम ने जताया शोक, भारत के प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे यू.आर. राव
ur rao isro

राव का निधन बेंगलुरु स्थित उनके निवास पर तड़के करीब तीन बजे हुआ। बढ़ती उम्र के कारण वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राव  85 साल के थे।

यह भी पढ़ें- नायडू की पाकिस्तान को चेतावनी, 1971 को न भूलें

इसरो अधिकारी ने बताया, “राव (85) का लंबी बीमारी और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तड़के 3 बजे शहर के पूर्वी उपनगरीय इलाके में अपने घर में निधन हो गया।” राव 1984 से 1994 तक इसरो के अध्यक्ष रहे थे।

पीएम मोदी ने  इसरो के पूर्व प्रमुख के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख यू.आर. राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में राव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “प्रख्यात वैज्ञानिक यू.आर. राव के निधन से दुखी हूं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।”

=>
=>
loading...