SpiritualTop News

हज यात्रियों का पहला जत्था मदीना के लिए रवाना

हज यात्रियों के इस जत्थेर में 300 यात्री, हज यात्रियों का पहला जत्था मदीना के लिए रवानाmadina-sharif

हज यात्रियों के इस जत्‍थे में 300 यात्री

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (अमौसी हवाईअड्डा) से सोमवार को हज यात्रियों का पहला जत्था मदीना के लिए रवाना हुआ।

हज यात्रियों के इस जत्थेर में 300 यात्री, हज यात्रियों का पहला जत्था मदीना के लिए रवाना
madina-sharif

इससे पहले सोमवार सुबह नौ बजे करीब 300 हज यात्रियों के जत्थे को हज हाउस से अल्पसंख्यक व हज मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री मोहसिन रजा एवं मंत्री बलदेव औलख ने झड़ी दिखाकर हवाईअड्डे के लिए रवाना किया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यहां से जाने वाले हाजी उस पवित्र स्थान पर जा कर देश में और खुशहाली की दुआ करें।

यह भी पढ़ें- 673 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि हज यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जाए। पहले की सरकारों ने क्या किया है, उसमें हम कमियां नहीं ढूंढते, लेकिन प्रदेश सरकार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगी।”

हज यात्रियों को लेकर दोपहर 12 बजे अमौसी हवाईअड्डा से पहली फ्लाइट रवाना हुई। इस बार उप्र से 29 हजार 441 यात्री हज पर जा रहे हैं। इसमें लखनऊ के 1000 हज यात्री शामिल हैं। हज यात्रा के दूसरे दिन 25 जुलाई को दो उड़ानें मदीना रवाना होंगी। राज्य हज कमेटी के सचिव आर.पी. सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को तीन उड़ानें व 27 जुलाई को चार उड़ानों से 1200 हज यात्री रवाना होंगे।

=>
=>
loading...