SportsTop News

गॉल टेस्ट: श्रीलंका हार की ओर, गंवाए 245 रनों पर आठ विकेट

श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए थे 291 रन, श्रीलंका हार की ओर, गंवाए 245 रनों पर आठ विकेटindia srilanka test

श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए थे 291 रन

गॉल (श्रीलंका))| भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को चायकाल तक 550 रनों के लक्ष्य की पीछा कर रही श्रीलंका की टीम के आठ विकेट 245 रनों के योग पर झटक लिए हैं।

श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए थे 291 रन, श्रीलंका हार की ओर, गंवाए 245 रनों पर आठ विकेट
india srilanka test

श्रीलंका ने एक समय 29 रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने (44) और कुशल परेरा (24) ने नाबाद रहते हुए टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। परेरा और दिमुथ ने अब तक 17.2 ओवरों में 56 रनों की साझेदारी की है।

यह भी पढ़ें- युवा एथलीटों की पहचान के लिए ‘हिमालय में हीरो की खोज’ कार्यक्रम

दिमुथ ने 74 गेदों पर पांच चौके लगाए, जबकि परेरा ने 46 गेंदों का सामना कर दो बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। श्रीलंका को 305 रन बनाने हैं जबकि उसके पास तीन विकेट शेष हैं। इसके अलावा उसे आज का तीसरा सत्र और रविवार के तीन सत्र बिताने हैं। जहां तक आंकड़ों की बात है तो यह श्रीलंका के सामने अपने घर में अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

भारत की ओर से मोहम्मद समी और उमेश यादव ने एक-एक सफलता हासिल की है। समी ने 10 के निजी योग पर उपुल थरंगा को चलता किया, जबकि उमेश ने घनुष गुणारत्ने को दो के निजी योग पर आउट किया। थरंगा जब आउट हुए तब कुल योग 22 था।

इससे पहले भारत ने पहले सत्र में तीन विकेट पर 240 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका के सामने 550 रनों का लक्ष्य रखा।

कप्तान विराट कोहली 103 और अजिंक्य रहाणे 23 रनों पर नाबाद लौटे। कोहली ने 136 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। यह उनके करियर का 17वां शतक है। इसके साथ उनका टेस्ट औसत 50 के पार चला गया है।

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 189 रन बनाए थे। कोहली 76 रनों पर नाबाद लौट थे। अभिनव मुकुंद (81) का विकेट गिरने के साथ दिन के खेल की समाप्ति हुई थी।

चौथे दिन कोहली ने अपनी पारी जारी रखी और एक बेहतरीन शतक लगाया। कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 51 रन जोड़े। कोहली ने इससे पहले मुकुंद के साथ 133 रनों की साझेदारी की थी।

श्रीलंका के लिए परेरा कुमारा और गुनाथिलाका ने एक-एक सफलता हासिल की। श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी में 291 रन बनाए थे जबकि भारत ने अपनी पहली पारी में 600 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत ने इसके बावजूद श्रीलंका को फॉलोआन नहीं कराया।

=>
=>
loading...