City NewsTop Newsलखनऊ

सपा के दो एमएलसी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने दिया इस्तीफा, सपा के दो एमएलसी ने दिया इस्तीफा, सपा के दो एमएलसी के भाजपा में जाने के संकेत2 mlc resigns from sp in up

अमित शाह के लखनऊ आते ही सपा को लगा बड़ा झटका

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सियासी उठापटक का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका उस समय लगा जब शनिवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और राष्ट्रीय शिया समाज के संस्थापक सदस्य बुक्कल नवाब ने सभापति को अपना इस्तीफा दे दिया। उनके अतिरिक्त एमएलसी यशवंत सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।

बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने दिया इस्तीफा, सपा के दो एमएलसी ने दिया इस्तीफा, सपा के दो एमएलसी के भाजपा में जाने के संकेत
2 mlc resigns from sp in up

बुक्कल नवाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की है। ऐसा माना जा रहा है कि सपा के ये दोनों एमएलसी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या हुई 32

बुक्कल नवाब ने कहा कि एक साल से वह पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे। समाजवादी पार्टी एक अखाड़ा बन गया है। पार्टी में मुलायम सिंह यादव का अपमान हो रहा है।

सपा सूत्रों की मानें तो इनके अलावा एमएलसी मधुकर जेटली भी इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ पहुंच चुके हैं। अमित शाह के लखनऊ आते ही सपा को बड़ा झटका लगा है। यह शाह के गेम प्लान का हिस्सा माना जा रहा है।

इस घटनाक्रम को कुछ मंत्रियों को एमएलसी बनाने का रास्ता बनाने के तौर पर देखा जा रहा है। रिक्त सीट पर भाजपा नेता उपचुनाव लड़ सकते हैं।

 

=>
=>
loading...