NationalTop News

सिंगर यश वडाली पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, हुए गिरफ्तार

मुंबई। मशहूर सूफी सिंगर वडाली बंधुओं के परिवार के गायक यश वडाली को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। उन्हें देर रात ओशिवारा से छेडख़ानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

‘सनम रे’ जैसे हिट गाने गानेवाले सिंगर यश वडाली को महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले यश वडाली ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट में दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष भंडारे ने कहा कि, ‘शिकायतकर्ता अपने दोस्त के घर पर थी जब कोई गाना गाने को लेकर उसके और यश वडाली के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बाद में वडाली ने शील भंग करने के इरादे से उसका गिरेबान पकड़ लिया और उसे गालियां भी दीं।’

मीडिया रिपोट्र्स में यह भी कहा गया है कि महिला ने आरोप लगाया है कि एक पार्टी में महिला ने यश से गाना सुनने की इच्छा जताई थी। तभी उन्होंने महिला को ये कहकर मना कर दिया कि वो उनको नहीं जानते हैं और किसी को भी फ्री में गाना नहीं सुनाते है।

महिला का आरोप है की यश ने उनके साथ बदसलूकी की और शरीर में यहां-वहां हाथ लगाया। साथ ही जब उन्होंने इसका विरोध करना चाहा तो नशे में धुत यश ने धमकी भी दी।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar