NationalTop Newsमुख्य समाचार

चंद्रग्रहण ने बहनों को राखी बांधने को दिया 3:30 घंटे से भी कम समय

राखी, रक्षाबंधन, चंद्रग्रहण, राशियां

नई दिल्ली। रक्षाबंधन भाई-बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना करती हैं।

इसके बदले भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। यह त्यौहार हमारे यहाँ श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। लेकिन इस बार चंद्रग्रहण पड़ने के कारण बहनों को राखी बांधने के लिए साढ़े तीन घंटे से भी कम का समय मिल पा रहा है।

सोमवार सुबह भद्रा के चलते बहनें साढ़े 10 बजे से पहले राखी नहीं बांध सकेंगी। तो चंद्रग्रहण का सूतक लगने से दोपहर 1:52 बजे के बाद राखी नहीं बांध सकती।

आचार्य प्रदीप के अनुसार 7 अगस्त उद्या में पूर्णिमा तिथि रहेगी। भद्रा रविवार रात 10 बजे के बाद लगेगी, जो सोमवार 10:30 बजे तक रहेगी। भद्रा खत्म होने के बाद ही राखी बाँधी जा सकेगी।

रात 10:52 बजे चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। इसका सूतक दोपहर 1:52 बजे के बाद शुरू हो जाएगा। सूतक काल में रक्षाबंधन नहीं मनाया जा सकता।

इस प्रकार भद्रा ख़त्म होने के बाद और सूतक शुरू होने से पहले तीन घंटे 22 मिनट के दौरान ही राखी बाधी जा सकती है।

आचार्य जी के अनुसार सूतक के दौरान राखी बांधने से, बांधने वाले और बंधवाने वाले दोनों को सूतक दोष लग जाता है।जो शुभ नहीं माना जाता है।

चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष: सुख में वृद्धि, धन, प्रतिष्ठा और चतुर्दिक लाभ होगा

वृष: मान-सम्मान को लेकर सचेत रहे। विवाद से बचे

मिथुन: आवेग-गुस्से में आकर कोई निर्णय न ले, कष्ट कारक

सिंह: धन,मान,सम्मान और सुख में वृद्धि होगी। पदोन्नति

कन्या: व्यर्थ चिंता से बचे, सकारात्मक सोच रखे।

तुला: धन में वृद्धि, वाहनलाभ, घर में शुभ कार्य का लाभ

वृश्चिक: स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति का योग, रुका काम होगा

धनु: स्वास्थ्य के साथ सावधानी बरते, वाद–विवाद से बचे।

मकर: दुश्मनों से सावधान रहे। तेज गति से गाड़ी न चलाए

कुंभ: नए रोजगार शुरू करने से बचे। हानि हो सकती है।

मीन: लेखन कार्य में सम्मान, भूमि–भवन से लाभ होगा।

Tag- रक्षाबंधन, चंद्रग्रहण, भद्रा, पूर्णिमा, राखी, भाई-बहन, सूतक

 

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal