NationalTop News

मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक के लिए जारी की ये चेतावनी

मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक के लिए जारी की ये चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले अगले तीन दिन काफी मुश्किल हो सकते हैं। विभाग ने मौसम की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन दिनों कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक के लिए जारी की ये चेतावनी11 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा असम, मेघालय के छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी और काफी अधिक वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं 12 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा बिहार के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरी के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे ही 13 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

14 अगस्त को उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों तथा तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal