Gadgets

Sarahah App के पीछे आखिर क्यों दीवाने हैं युवा, क्या है खासियत?

Sarahah App, सोशल मीडिया, सउदी अरब , अरैबिक भाषा, ऑन लाइन बुल्लींग, सराहाह एप, गूगल प्ले स्टोर वॉट्सएप , फेसबुक, ट्विटर , सराह एप

लखनऊ। इन दिनों सोशल मीडिया में सराहा या सराहाह (Sarahah App) एप छाया हुआ है। दरअसल ये एक मैसेजिंग एप है जिसे सउदी अरब के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया है। अरैबिक भाषा में सराहा शब्द का मतलब ‘ईमानदारी’ होता है।Sarahah App, सोशल मीडिया, सउदी अरब , अरैबिक भाषा, ऑन लाइन बुल्लींग, सराहाह एप, गूगल प्ले स्टोर वॉट्सएप , फेसबुक, ट्विटर , सराह एपलोग तो इससे मिलने वाले मजेदार मैसेज भी शेयर कर रहे हैं। यह एप बहुत ही तेजी से लोगों के बीच पहुंच रही है। यही वजह है कि अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर चुके हैं। सराहा की वेबसाइट पहले से ही मध्य पूर्व में खासी लोकप्रिय थी। अब इसका एप जारी होने के बाद भारत में भी इसे लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।

इस एप का प्रमुख काम अपनी बिना पहचान बताए किसी को चिढ़ाने (ऑन लाइन बुल्लींग) या उसका मजाक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वॉट्सएप और फेसबुक जैसे दिग्गज मैसेजिंग एप पहले से मौजूद हैं इसके बाद भी लोगों में यह एप तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। यह एप जून में शुरू हुआ था और गूगल प्ले स्टोर से अभी तक इसे 5 मिलियन यानी 50 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है।

कैसे करें डाउनलोड?
इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बाद में इसे इंस्टाल करके ओपेन करें। इसके बाद आपसे यह एप ईमेल आई और पासवर्ड मांगता। ये ईमेल आईडी सराहा की होगी। यानी इस पर जिसका पहले से अकाउंट होगा वह यहां लॉग इन के लिए अपनी लॉग इन आईडी का इस्तेमाल कर सकता है। अगर आपकी इसमें लॉग इन आईडी नहीं है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। इसमें क्रिएट न्यू लॉग इन आईडी का भी ऑप्शन दिया है। यहां जाकर आप मांगी गई सूचनाएं देकर अपनी आईडी बना सकते हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal