RegionalTop News

मंडी में भयंकर लैंडस्लाइड, मलबे में दबे दर्जनों लोग

मंडी, लैंडस्लाइड, हिमाचल प्रदेश, पद्धर, कोटरूपी, NDRF, चंबा , मनाली , पद्धर अस्पताल, राहत एवं बचाव कार्य, मनाली चंडीगढ़ हाईवे

हिमाचल प्रदेश। राज्य के मंडी में इस समय लोगों को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल मंडी के पधर उपमंडल के कोटरूपी के पास भारी लैंडस्लाइड हुी है। रात करीब एक बजे घटी इस घटना में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।मंडी, लैंडस्लाइड, हिमाचल प्रदेश, पद्धर, कोटरूपी, NDRF, चंबा , मनाली , पद्धर अस्पताल, राहत एवं बचाव कार्य, मनाली चंडीगढ़ हाईवेइसमें दो बसों, एक जीप और एक बाइक के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं लगभग 50 लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है। अभीतक एक बस के ऊपर से मलबा हटाया जा चुका है। दूसरी बस करीब 800 मीटर खाई में गिरी हुई है। आधिकारिक तौर पर अब तक 5 शवों को मलबे से निकाला जा चुका है। 6 एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है. वहीं, मनाली चंडीगढ़ हाईवे को एहतियातन तौर पर बंद कर दिया गया है।

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मंडी प्रशासन ने 01905-226201, 226202, 226203 और 226204 हेल्पलाइन नंबर कर दिए हैं। इन नंबरों पर हादसे की जानकारी ली जा सकती है। एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। NH-21 को मंडी से कुल्लू तक बंद किया गया है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal