नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने एक लाख के इनामी बदमाश को उत्तराखंड के नानकमत्ता इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेड कर इसे पकड़ना चाहा, लेकिन भागने के दौरान उसपर गोली चलाई गई और ऐसे एनकाउंटर में वो मारा गया।जरनैल सिंह जौली नाम का ये आरोपी जितेंद्र गोगी गैंग का शार्प शूटर है। 2016 में इसने हरियाणा पुलिस पार्टी पर भी फायर किया था। अपने साथी बदमाश गोगी के साथ ये हरियाणा के समालखा में हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड था। उस समय भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा पकड़े जाने पर गोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि जौली वहां से भाग निकला था।
दिल्ली में जौली दो मामलों में पीओ यानि उद्घोषित अपराधी है। इस बदमाश पर दिल्ली हरियाणा में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास समेत कई मामले थे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से जरनैल सिंह पर एक लाख का इनाम भी रखा गया है।
खूफिया जानकारी पर दिल्ली पुलिस ने डाली थी रेड
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को खूफिया जानकारी मिली थी कि जौली उत्तराखंड के रुद्रपुर और उसके आसपास के इलाकों में अपने साथ के साथ देखा गया है। उसके पास से एक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद हुए हैं। आनन फानन में दिल्ली पुलिस इस घायल बदमाश को हल्दवानी के कई अस्पतालों में लेकर गई। बाद में इसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इसकी हालत नाजुक बनी हुई है।