Regional

जीबी रोड से छुड़ाई गई 22 साल की लड़की की दर्दभरी दास्तान, बोली- रोज़ 30 लोग बनाते थे शिकार

जीबी रोड, रेप, लड़की, नेपाल, पुलिस, गिरफ्तार, दिल्ली, दिल्ली महिला आयोग

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। यहां जीबी रोड के एक कोठे से छुड़ाई गई एक लड़की ने पुलिस को अपनी जो दास्तान सुनाई है उसे जिसने भी सुना उसकी आंखों से आंसू निकल गए। लड़की नेपाल की रहने वाली है और उसकी उम्र 22 साल है।

जीबी रोड, रेप, लड़की, नेपाल, पुलिस, गिरफ्तार, दिल्ली, दिल्ली महिला आयोग

लड़की ने पुलिस को बताया कि 5 महीने पहले एक महिला उसे दुबई में काम दिलवाने के बहाने नेपाल से भारत लाई और फिर जीबी रोड पर बेच दिया। इसके बाद तो जैसे उसकी जिंदगी नर्क बन गई। लड़की ने बताया कि एक दिन में 30-30 लोग उसके जिस्म से खिलवाड़ करते थे। जब वह इन सब से मना करती तो उसे मारा-पीटा जाता था। इतना ही नहीं सजा के तौर पर उसे भूखा भी रखा जाता था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन ने लड़की के परेशानियों को लेकर कमीशन से कॉन्टैक्ट किया। इसके बाद पुलिस की मदद से कोठे पर रेड की गई जहां से इस लड़की को सुरक्षित छुड़ाया गया। फिलहाल लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal