Regional

12वीं क्लास की लड़की को पार्क में मिलने के लिए बुलाया, उसके बाद कर दिया ये ख़ौफ़नाम काम

छात्रा, पुलिस, लड़की, हत्या, गिरफ्तार, नई दिल्ली

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 12वीं क्लास की छात्रा की उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़ने ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा, पुलिस, लड़की, हत्या, गिरफ्तार, नई दिल्ली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, लड़के ने छात्रा के शाम को एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। पार्क में बैठकर दोनों ने काफी देर तक बात की। हालांकि इसी बीच दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बात से गुस्साए लड़के ने लड़की का गला दबा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का इसके बाद घबरा गया और वहां से सीधे घर चला आया।

उधर, जब काफी देर तक लड़की वापस घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कोई सफलता न मिलने पर लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने लड़की के शव को पार्क से बरामद कर लिया।

उधर, पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जब लड़के से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल में पीड़िता का सीनियर था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH