RegionalTop News

चोटी कटवा का खुला रहस्य, चोटी काटने के पीछे है इनका हाथ

चोटी कटवा, चोटी कटवा का रहस्य, सूरत पुलिस , गुजरात, विज्ञीन जथा

 

वापी (गुजरात)। हाल ही में गुजरात के वापी में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाएं खुद चोटी काटती हुई पकड़ी गईं हैं। इसके साथ ही गुजरात में पिछले तीन दिनों में चोटी कटने के 18 मामलों में से 5 झूठे साबित हुई हैं।चोटी कटवा, चोटी कटवा का रहस्य, सूरत पुलिस , गुजरात, विज्ञीन जथापुलिस ने बताया कि ये पकड़ी गईं महिलाएं अफवाह फैला रहीं थीं। सख्ती के बाद शिकायत करने वालों ने खुद यह माना कि उन्होंने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें राजकोट और सूरत से दो और गांधीनगर से एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि इन मामलों में या तो शिकायत करने वालों ने खुद बाल काटे थे, या रिश्तेदारों ने काट दिए थे। पुलिस ने सभी से माफीनामा लिखवाया है।

NGO के साथ सूरत पुलिस ने की जांच

सूरत पुलिस को जैसी ही चोटी कटने के मामलों की जानकारी मिली तो उसने विज्ञीन जथा नाम के एनजीओ के साथ जांच पड़ताल शुरू की। शिकायत करने वालों ने खुद चुटिया काटने की बात मानते हुए कहा कि उन्होंने झूठी कहानी गढ़ी थी।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal