RegionalTop News

JDU फिर राजग में शामिल, शरद को मिली चेतावनी

JDU फिर राजग में शामिल, शरद को मिली चेतावनी

पटना। बिहार में महागठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद पूर्व JDU अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार को पार्टी के नेतृत्व को चुनौती दी। वहीं पार्टी ने भी उन पर कार्रवाई करने का स्पष्ट संदेश सुना दिया। पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर शरद यादव को पार्टी तोड़ने की चुनौती भी दी।JDU फिर राजग में शामिल, शरद को मिली चेतावनीइस बीच जद (यू) अब एकबार फिर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गई। पटना में जद (यू) के राजग में शामिल होने का एक प्रस्ताव पारित किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता क़े सी़ त्यागी ने कहा, “नीतीश कुमार को सभी 15 राज्य इकाइयों, बिहार के 71 विधायकों, पार्टी के अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। शरद यादव को कांग्रेस और भ्रष्ट राजद गुमराह कर रही है, वे ही समांतर बैठक के लिए उनकी मदद कर रही है।”

उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के आवास पर औपचारिक रूप से राजग में शामिल होने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा, त्यागी ने कहा कि पार्टी विरोधी कायरे में शामिल होने के बावजूद इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई करने का निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी ने इसे नजरअंदाज किया।

उन्होंने शरद को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर 27 अगस्त को वे राजद की रैली में लालू प्रसाद के साथ नजर आते हैं, तो पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal