Regional

शादी के लिए गर्लफ्रेंड ने रखी ऐसी खौफनाक शर्त, सुनकर दहल उठेगा आपका दिल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए अपने मासूम बच्चों की ही हत्या की सुपारी दे डाली। तीन बच्चों में से उसने एक बच्चे की हत्या भी करवा दी। इससे पहले वो अपने दो और बच्चों की हत्या करवा पाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक़, राजधानी के अमन विहार में रहने वाले धर्मवीर की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इस बीच उसका किसी अन्य महिला से अफेयर हो गया। धर्मवीर महिला से शादी करना चाहता था लेकिन इसके लिए उसने धर्मवीर के सामने एक खौफनाक शर्त रख दी। महिला ने कहा कि वो उससे तभी शादी करेगी जब वो अपने तीनों बच्चों को रास्ते से हटा देगा, क्योंकि शादी के बाद वह उसके बच्चों को नहीं पाल सकती।

महिला के प्यार के पागल धर्मवीर ने इसके बाद अपने तीनों बच्चों की हत्या की साजिश रच डाली। उसने अपने भतीजे संजय को 30 हजार रुपये देकर अपने बच्चों को एक-एक कर मारने की सुपारी दे दी। संजय ने धर्मवीर की बेटी तनीषा की हत्या कर दी। दोनों शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे लेकिन इस बीच एक पड़ोसी को उनपर शक हो गया। उसने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तनीशा के शव को कब्जे में लेकर धर्मवीर और संजय को गिरफ्तार कर लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH